| समीक्षाधीन वर्ष के दौरान 2010-11 वर्ष के 2,15,264 करोड़ रुपये की तुलना में वर्ष 2011-12 में सॉफ्टवेयर के निर्यात में 2,26,712 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ और यह बढत 5.32% है। वर्ष 2011-12 के दौरान एसटीपी योजना में 133 नई इकाईयां पंजीकृत की गई। ३१ मार्च, 2012 की स्थिति के अनुसार 5235 इकाईयां कार्यरत थीं जिनमें से 4542 इकाईयां वास्तव में निर्यात कर रहीं थीं। |